UP Super Tet 2023 Notification: जैसे कि आपकी जानकारी के लिए बता देते हैं उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग में लाखों पद अभी भी रिक्त हैं| उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड के तरफ से यूपी सुपर टेट का आयोजन बहुत जल्द आने वाला है| इसके पहले बेसिक एजुकेशन बोर्ड की तरफ से दो बार सुपर टेट का आयोजन हो चुका है| पहला आयोजन 68500 शिक्षक भर्ती के लिए हुआ था | दूसरा आयोजन 69000 शिक्षक भर्ती के लिए हुआ था | इसके बाद से अभ्यर्थियों को नयी प्राथमिक शिक्षक भर्ती का इंतजार है पूरी डिटेल में जानकारी आपको मिलने वाली है| इस पोस्ट के माध्यम से तो कृपया पूरी पोस्ट विस्तार से अवश्य पढ़ें| अगर आप शिक्षक भर्ती को लेकर लगातार अपने फोन स्क्रीन पर अपडेट पाना चाहते हैं तो व्हाट्सएप ग्रुप और टेलीग्राम ग्रुप को तुरंत ज्वॉइन कर ले |
यूपी नई प्राथमिक शिक्षक भर्ती को लेकर क्या है बड़ी खबर
उत्तर प्रदेश में नई प्राथमिक शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट आ चुकी है| वैसे तो जो भी अभ्यर्थी टेट सीटेट पास होते हैं वह सुपर टेट शिक्षक भर्ती के लिए फॉर्म को अप्लाई कर सकते हैं |उत्तर प्रदेश के बेसिक विद्यालय में 126000 पद अभी भी वर्तमान में रिक्त है | काफी लंबे समय से अभी तक कोई भी शिक्षक भर्ती नहीं आई है| वर्ष 2018 के बाद से अभी तक प्राथमिक शिक्षक भर्ती का विज्ञापन देखने को नहीं मिला| अभ्यार्थियों को बेसब्री से शिक्षक भर्ती का इंतजार है|
यूपी शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी खबर
यूपी में नई प्राथमिक शिक्षक भर्ती को लेकर आवेदन तिथियों की अभी तक कोई भी घोषणा नहीं हुई है| लेकिन जानकारी के मुताबिक बहुत जल्द शिक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जा सकते हैं| उत्तर प्रदेश में नया शिक्षा सेवा चयन आयोग गठित हो रहा है| जिसके माध्यम से उत्तर प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक भर्ती का आयोजन होगा जो की उम्मीद की जा रही है कि नए आयोग गठित होते ही प्राथमिक शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा |
यूपी प्राथमिक शिक्षक भर्ती को लेकर क्या है आवेदन शुल्क
यूपी प्राथमिक शिक्षा भर्ती को लेकर आवेदन शुल्क की बात करें तो यहां पर जनरल ओबीसी अभ्यर्थियों को ₹700 फीस लगेगा| sc-st अभ्यर्थियों को ₹500 फीस लगेगा| इसके अलावा अन्य श्रेणी के अभ्यर्थियों को ₹300 फीस लगेगा| अभ्यार्थी फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं|
यूपी सुपर टेट भर्ती के लिए क्या है उम्र सीमा व शैक्षणिक योग्यता
यूपी सुपर टेट भर्ती के लिए बात कर ले तो अभ्यर्थियों की न्यूनतम उम्र 21 साल होनी चाहिए| वहीं पर अधिकतम उम्र 40 साल होनी चाहिए| अगर शैक्षणिक योग्यता की बात कर ले अभ्यार्थी ग्रैजुएट के बाद बीएड है या बीटीसी किए हैं या डीएलएड किए हैं तो वह भर्ती के फॉर्म को अप्लाई कर सकते हैं|
यूपी सुपर टेट भर्ती के लिए क्या है वेतनमान
यूपी में नई प्राथमिक शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यार्थी हमेशा से जानने के इच्छुक होते हैं कि आखिर प्राथमिक शिक्षक को वेतन कितना मिलता है? तो सेवंथ 7th Pay कमीशन के बाद यहां पर 9300 से ₹35400 और ₹4200 का ग्रेड पे यहां पर देय होता है | हाउस रेंट अलाउंस 3540 रुपए यहां पर मिलता है कुल जो सैलरी है वह 43000 प्लस मिलती है|
यूपी प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए फार्म कैसे भरें
यूपी प्राथमिक शिक्षक भर्ती फार्म भरने की इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए बढ़िया अपडेट आ चुकी है | नीचे हमने स्टेप बाय स्टेप बताया है | जिसके माध्यम से आप आवेदन प्रक्रिया को पूर्ण कर सकेंगे |
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको यूपी updeled.gov.in के अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
- इसके बाद आपको यूपी सुपर टेट अप्लाई ऑनलाइन पर लिंक पर क्लिक करना होगा|
- इसके बाद आपको जो भी जानकारी है वह सही-सही फिल करना होगा |
- जानकारी भरने के बाद जो दस्तावेज है वह उसे स्कैन करना पड़ेगा |
- कैटेगरी के अनुसार उनका भुगतान भी करना पड़ेगा|
- इसके बाद फाइनल सबमिट पर क्लिक करके आपको आवेदन का प्रिंट आउट निकाल लेना है |